
पंजाब सीएम भगवंत मान ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किया बडा ऐलान
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर जिले के दौरे पर है आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम मान ने बडा ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी हादसे में शहीद होने पर सैन्य कर्मियों को एक्स ग्रेसिया मिलेगा। उन्होंने कहा अगर कोई घायल हुआ तो 10 लाख रुपये दिए जायेंगे जो 50 फीसदी होगा। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद के परिवार की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी गई है। 51 से 75 फीसदी तक घायल होने पर सरकार 20 लाख रुपये अनुग्रह राशि देगी। अगर 75 से 99 फीसदी तक घायल होंगे तो उन्हें 40 लाख रुपये दिए जाएंगे।























