
पंजाब सीएम भगवंत मान ने आवास पर बुलाई अहम बैठक
केंद्र सरकार पर साधा कडा निशाना, 31 मार्च को होने वाली महारैली को लेकर हो रही है चर्चा
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने आवास पर अहम बैठक बुलाई है। पता चला है कि यह बैठक पंजाब सी.एम. भगवंत मान की अध्यक्षता मे हो रही है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का साथ देने की बात की और साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की रिहायश पर सी.एम. भगवंत मान ने एक अहम मीटिंग की। इस मीटिंग में सारे विधायक मौजूद रहे। इस मीटिंग दौरान सी.एम. मान ने सभी को संबोधित करते कहा कि वह और उनकी पूरी पार्टी इस समय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उनके और उनकी पार्टी द्वारा केजरीवाल का अंत तक पूरा साथ दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक तानाशाह की तरह काम करती है। उसकी तानाशाही का लोकसभा चुनावों में उचित जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 31 मार्च की दिल्ली रैली को लेकर भी चर्चा की।






















