
पंजाब सीएम भगवंत मान को इस देश मे फंसे विद्यार्थियों ने लिखी पत्र
पढिये क्या की अपील
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान को आज कनाडा में फंसे विद्यार्थियों ने पंजाब से सी.एम. भगवंत मान को पत्र लिखा है। ये विद्यार्थी ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का शिकार हुए है इन विद्यार्थियों के डिपोर्ट होने का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए उन्होंने पत्र लिख कर सी.एम. मान से मदद की अपील की है।
विद्यार्थियों कहा है कि पंजाब सरकार उनका केस कैनेडियन एंजेसी के सामने पेश करें। इसके साथ ही इस मामले को लेकर एस.टी.एफ. का गठन किया जाए ताकि गहराई से जांच की जा सके। वहीं जिन ट्रैवल एजेंटों की पहचान हो चुकी है उनके खिलाफ जल्द से जल्ज कार्रवाई की जाए।
पंजाब के करीब सात सौ विद्यार्थी फर्जी दस्तावेजों के बल पर करीब पांच साल पहले कनाडा गए थे। वहां जब उनके दस्तावेज फर्जी साबित हुए तो कनाडा सरकार ने उन्हें वापस भेजने का ऐलान कर दिया। कनाडा में बसे पंजाबी मूल के सांसदों के हस्तक्षेप के बाद वहां इस मामले की जांच की जा रही है।























