
पंजाब सीएम भगवंत मान की नई मंत्रिमंडल तैयार
मान के आज 10 नये कैबिनेट मंत्री ने पंजाबी मे शपथ ली
शपथ समारोह में विधायको के परिवारो के सदस्य भी रहे मौजूद
हरपाल सिंह चीमा ने सबसे पहले पंजाबी मे शपथ ली
शपथ समागम में हरियाणा के राज्यपाल भी आये नजर
शपथ समागम मे गैर हाजिर रहे विपक्ष दल के नेेता
7 ओहदे अभी भी खाली
चंडीगढ़, 19 मार्च ( दिविंदरजीत सिंह दर्शी) पंजाब सीएम भगवंत मान की नई मंत्रिमंडल की टीम तैयार हो गई है। आज सभ10 मंत्रियो ने पंजाबी मे शपथ ली। दिड़बा से लगातार दूसरी बार विधायक बने हरपाल सिंह चीमा चीमा ने सबसे पहले पंजाबी मे शपथ ली। अभी 7 ओहदे और खाली है। इसके बाद दूसरे नंबर पर डॉ. बलजीत कौर ने पंजाबी मे शपथ ली वे नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। इनके बाद तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह जंडियाला से विधायक हैं उन्होने पंजाबी मे शपथ ली। हरभजन सिंह वे 2012 में ईटीओ बने थे और 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इनके बाद डॉ. विजय सिंगला ने पंजाबी मे शपथ ली। सिंगला मानसा से विधायक बने डॉ. सिंगला ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को मात दी थी। वे पेशे से डेंटल सर्जन हैं। पांचवे नंबर से लालचंद कटारूचक्क ने पंजाबी मे शपथ ग्रहण की।
लाल चंद भोआ से विधायक का चुनाव जीते हैं। वे समाजसेवी हैं उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता जोगिंदर पाल को मात दी थी। छठें नंबर से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाबी मे शपथ ली। मीत हेयर लगातार दूसरी बार बरनाला से विधायक बने हैं। वे बीटेक के बाद दिल्ली आईएएस की तैयारी करने गए थे। सातवे नंबर पर कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाबी मे शपथ ली। वे अजनाला हल्के से जीते है। आठवेें नंबर पर लालजीत भुल्लर ने पंजाबी मे शपथ ली। भुल्लर ने पट्टी से आदेश प्रताप सिंह कैरों को मात दी थी। कैरों प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं। 9वें नंबर पर ब्रह्म शंकर जिम्पा ने ंपंजाबी मे शपथ ली। जिंपा ने होशियारपुर से मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मात दी थी। ब्रह्मशंकर का अपना बिजनेस है। 10 नंबर पर हरजोत सिंह ने पंजाबी मे शपथ ली। हरजोत सिंह श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह को मात दी थी। आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के प्रधान भी हैं।























