
पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा ऐलान
अब सूबे मे शहीदी दिवस पर होगी छुट्टी
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन आज मुंख्यमंत्री भगवंत मान ने बडा ऐलान किया है। पंजाब में अब 23 मार्च को शहीदी दिवस पर अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने स्कूल-कॉलेजों के बच्चों और उनके अध्यापकों को हुसैनीवाला और खटकडक़लां पहुंच कर इतिहास की जानकारी हासिल करने को कहा।





















