
पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा ऐलान
कहा पंजाब सरकार गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदने की तैयारी में
कहा मौजूद कोयले को गोइंदवाल थर्मल प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता): पंजाब सरकार अब गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदने की तैयारी में है। इस संबंध में सीएम पंजाब भगवंत मान ने घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब सरकार गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदने की तैयारी में है। सरकार थर्मल प्लांट खरीद प्रक्रिया में भाग लेगी। हमारे पास 45 दिन से ज्यादा का कोयला उपलब्ध है। हम इस कोयले का इस्तेमाल गोइंदवाल थर्मल प्लांट में करेंगे। इससे बिजली के दाम कम होंगे। कुछ सरकारें सार्वजनिक संपत्ति बेचती हैं, लेकिन हम निजी खरीद रहे हैं। इससे बिजली सस्ती होने की बात कही। मान ने कहा कि कुछ सरकारें सरकारी संपत्ति बेचती हैं लेकिन आप सरकार द्वारा प्राइवेट खरीद की जा रही है।





















