
पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच जुबानी जंग जारी
सीएम मान का राज्यपाल पर बडा पलटवार
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच ‘मेरी सरकार’ वाले मुद्दे को लेकर जुबानी जंग जारी है, दरअसल, इस मुद्दे को लेकर अब सी.एम. मान ने ट्वीट कर गवर्नर को पलट जवाब देते हुए विधानसभा के बजट सेशन का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि राज्यपाल साहिब आपकी मांग अनुसार लीजिए वीडियो सबूत…उन्होंने आगे लिखा कि माननीय राज्यपाल साहिब पहले आपने ‘मेरी सरकार’ बोला फिर विरोधी पक्ष के केहने पर ‘सरकार’ बोला फिर मैंने जब आपको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताया कि जो लिखा है वही बोलना पड़ेगा तो आपने मुझे सही ठहराते हुए ‘मेरी सरकार’ बोला।
उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल जी मैं तथ्यों के बिना नहीं बोलता। गौरतलब है कि बीते दिन राज्यपाल पुरोहित ने सी.एम. मान पर आरोप लगाया था कि वह संविधान के खि़लाफ़ काम कर रहे हैं और उन्होंने कहा था कि अगर मैंने विधानसभा के सेशन दौरान ‘मेरी सरकार’ नहीं कहा है तो मान उसका सबूत पेश करें। दोनों के बीच की ये जंग बढ़ती ही जा रही है।
ਮਾਣਯੋਗ ਰਾਜਪਾਲ ਸਾਹਬ ਜੀ ਤੁਹਾਡੀ ਮੰਗ ਅਨੁਸਾਰ ਲਓ ਵੀਡੀਓ ਸਬੂਤ ..ਪਹਿਲਾਂ ਤੁਸੀਂ My Government ਕਿਹਾ ਫੇਰ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਤੁਸੀਂ ਸਿਰਫ Government ਕਹਿਣ ਲੱਗ ਪਏ..ਜਦ ਮੈਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਲਿਖਿਆ ਹੈ ਓਹੀ ਬੋਲਣਾ ਪਵੇਗਾ ਤਾਂ ਤੁਸੀ ਮੈਨੂੰ ਸਹੀ ਠਹਿਰਾਉਂਦੇ ਹੋਏ MY Government ਕਹਿਣ… pic.twitter.com/TmtvGplIl0
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 12, 2023





















