
पंजाब सीएम भगवंत मान आज पहुंचेगें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 17 मई को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम रखा है। दोपहर 1 बजे हाईकोर्ट के न्यू बार कॉम्प्लेक्स में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वह हाईकोर्ट में वकीलों के साथ औपचारिक बैठक करेंगे.इस बीच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।





















