
पंजाब सीएम भगवंत मान आज जालंधर मे नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों को देगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान आज सुबह जालंधर पीएपी में पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र आवंटन कार्यक्रम सभी को पीएपी में सुबह 8 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री 11:30 बजे आएंगे।
डीजीपी के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार नियुक्ति पत्र लेने आने वाले लोगों को लाइट रंग की शर्ट और डार्क रंग की पैंट पहनने के लिए कहा गया। लड़कियों को लाइट कलर के कपड़े या साड़ी पहनने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है। पूरी नाकाबंदी करवाई जाएगी। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। वहीं नगर निगम ने शहर में मेन सडक़ों की सफाई के लिए टीमें लगा रखी हैं। पीएपी चौक के आसपास भी व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।























