
पंजाब सीएम भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर, देंगे जालंधरवासियों को बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान आज जालंधरवासियों को बडी सौगात देने जा रहे है, इस दौरान जालंधर नगर निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री से करीब 27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई सडक़ों के काम का उद्घाटन करवाने जा रहे हैं। इस काम में मकसूदां चौक से बिधिपुर फाटक तक बनने वाली सडक़ भी शामिल है जिस पर 2.22 करोड रुपए खर्च आने हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री का शहर के एक होटल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है और सुबह वह योगशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।





















