
पंजाब सीएम भगवंत मान आज कांस्टेबलों को बांटेगें नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने हाल ही में पंजाब पुलिस के 4358 कांस्टेबलों की भर्ती पूरी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस पंजाब पुलिस के लिए चुने गए 4358 कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के नतीजे को सही तरीके से आयोजित किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि सभी चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।























