पंजाब सरकार स्पष्ट करे एसएफजे व ‘आप’ के बीच क्या गुप्त संबंध है?: तरुण चुग
चुग ने पटियाला विवादों पर प्रश्नो के माध्यम से
पंजाब सरकार को घेरा : चुग
तरुण चुग ने पंजाब के गवर्नर को पत्र लिख कर मामले की जाँच की मांग
चंडीगढ़, 2 मई:भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को लिखा पत्र में यह जानने की मांग की कि खालिस्तान का प्रोपोगंडा करने वाले ‘आप’ और अमेरिका स्थित सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) संगठन के बीच क्या सबंध है।
चुग ने राज्यपाल को 15 बिंदुओं पर पंजाब में आप सरकार से एक रिपोर्ट मांगने का सुझाव दिया है।राज्यपाल को लिखे पत्र में चुग ने कहा की जिला प्रशासन एसएफजे के समर्थकों द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद पुलिस व् जिला प्रशासन खालिस्तानी समर्थकों को रोकने में विफल क्यों रहा?
चुग ने दावा किया कि पूरी घटना उन विध्वंसक ताकतों द्वारा सोची-समझी और सुनियोजित कवायद थी, जिन्हें पंजाब में वर्तमान सरकार के दौरान एक नई ‘आवाज ‘मिली है। उन्होंने मांग की कि ऐसे राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्वों को ‘आप’ के संरक्षण की गहराई से जांच की जानी चाहिए। पंजाब में एक बार फिर से कठिन परिश्रम से अर्जित शांति भंग न हो।
प्रशासन और पुलिस हिंसक झड़प के लिए मूकदर्शक क्यों बने रहे?, उन्होंने इस तथ्य को खारिज करते हुए पूछा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का जल्द ही तबादला क्यों कर दिया गया? क्या पंजाब सरकार इस तथ्य को छिपाना चाहती थी खालिस्तान समर्थक एक बड़ी हिंसा की फ़िराक में थे। मुख्यमंत्री राज्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में असमर्थ हैं तो उन्हें गृह मंत्री का पोर्टफोलियो’ छोड़ देना चाहिए।
चुग ने कहा कि आप के सोशल मीडिया प्रभारी पहले भी खालिस्तान के मुद्दे पर खुलकर बात करते रहे हैं। अलगाववादी मकसद के लिए सिख फॉर जस्टिस की तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा की आप को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह विध्वंसक और खालिस्तानी ताकतों का समर्थन कर रही है,या राष्ट्रीय हित में काम कर रही है।
चुग के अनुसार आप को स्पष्ट करना चाहिए कि सिख फॉर जस्टिस के साथ उनके क्या गुप्त सबंध है। पंजाब के राज्यपाल को आप के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।