चंडीगढ़, 23 सितम्बर:पंजाब सरकार द्वारा आज 60 साल से कम उम्र के डाक्टरों की सेवाओं में 1 अक्तूबर, 2020 से 3 महीने की वृद्धि की गई है।
यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजऱ, सभी डॉक्टरों, जिनकी उम्र 58 साल है और 60 साल से कम है, की सेवाओं में 1अक्तूबर, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक 3 महीने की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह वृद्धि 1 अप्रैल 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक की जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि 30 सितम्बर, 2020 तक 60 साल की उम्र पूरी कर चुके सभी डॉक्टर सेवामुक्त होंगे। सभी माहिर डॉक्टर जो सेवामुक्त होंगे, वह नियमों और दिशा निर्देशों के अनुसार पुन: सेवाएं निभाने का चयन कर सकते हैं।
———-