
पंजाब सरकार ने विजिलेंस मामले में सस्पेंड किए अधिकारियों को किया बहाल
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज विजिलेंस मामले में सस्पेंड 5 अधिकारियों व कर्मचारियों को फिर से बहाल कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर उन 5 अधिकारियों और कर्मचारियों को बहाल कर दिया है, जिन्हें 2022 में विजिलेंस मामले में फंसने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था।
ये सभी अधिकारी व कर्मचारी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात थे। जिनमें कुलजीत कौर कार्यवाहक अधिकारी, जगदेव सिंह ट्रस्ट इंजीनियर, इंद्रजीत सिंह जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार क्लर्क और संदीप शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।























