
पंजाब सरकार ने दिया कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का 6 फीसद डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडों खोलने का भी निर्णय लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने पंजाब मंडी बोर्ड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट खत्म करने का भी निर्णय लिया है। मान सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। इ























