
पंजाब सरकार ने तुंरत प्रभाव से 2 आईपीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने आज तुंरत प्रभाव से 2 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से पुलिस प्रशासन में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस पंजाब हैड के तौर पर (आई.पी.एस.) आर.के. जायसवाल को तैनात किया गया है।
जायसवाल इससे पहले ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस-1 थे। जबकि वरिंद्र कुमार आई.पी.एस. स्पैशल डी.जी.पी. इंटैलीजैंस का पदभार देख रहे थे। उनके पास डी.जी.पी. कम चीफ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो पंजाब का अहम पद है, डी.जी.पी. इंटैलीजैंस वह अतिरिक्त प्रभार के साथ देख रहे थे। अब उनका यह विभाग आर.के. जायसवाल देखेंगे। गौरतलब है कि 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी आर.के. जायसवाल को इसी साल जनवरी में ए.डी.जी.पी. रैंक मिला था।






















