पंजाब सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस जारी
पंजाब में अभी स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे
चंडीगढ़, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब सरकार ने आज नई गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिसके मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कफ्र्यू जारी रहेगा। इसके साथ ही सरकार ने इंडोर 500 और आउटडोर एक हजार गैदरिंग को छूट दे दी है। वहीं सभी स्कूल, कॉलेज, यूनीवर्सिटी, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि बंद रहेंगे। यह गाइडलाइंस 8 फरवरी तक जारी रहेगी।























