
पंजाब सरकार ने जल्द रोडवेज-पनबस में नियुक्तियां करने का किया बडा ऐलान
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार हर महकमे मे कर्मचारियों की खाली पडे पदों पर लगातार भर्तियां कर उन्हे भरने का काम कर रही है। पंजाब सरकार ने रोडवेज-पनबस में नियुक्तियां करने का ऐलान किया है। गत दिन ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ्तर में पंजाब रोडवेज-पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन और पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन के कर्मचारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज व पनबस के ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों को परमानेंट करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। मंत्री ने विभाग के सचिव को आदेश दिए कि नियुक्तियों संबंधी मामलों की कार्रवाई को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारियों के परिवार के भविष्य का ध्यान रखना सरकार का फर्ज है। अधिकारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी बसों की पासिंग संबंधी प्रक्रिया में देरी न की जाए। इसी के साथ अधिकारियों को कहा कि गैर-कानूनी ढंग से चल रही बसों की तुरंत रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने विभाग की इमारतों और वर्कशापों की हालत संबंधी भी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि बसों के टाइम-टेबल संबंधी आ रही शिकायतों को भी तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दूर-दराज में नियुक्त किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों को घरों के नजदीक तैनात करने संबंधी मांग पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि है इस मामले संबंधी तुरंत योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि सब कैबिनेट कमेटी द्वारा उक्त सभी मामलों पर विचार किया जा रहा है।





















