
पंजाब सरकार ने चूहे पकडऩे वाली ग्लू ट्रैप पर लगाया बैन
देश मे बैन करने वाला पंजाब बना 17वां राज्य
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने चूहे पकडऩे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लू ट्रैप (गोंद वाले पिंजरे) पर पूर्ण तौर पर बैन लगा दिया गया है। पंजाब में इसके निर्माण, बिक्री व प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगा दिया गया है। आपको बता दें कि इस ग्लू ट्रैप को पशु प्रेमियों ने क्रूरता बताया था और ये मामला पशु कल्याण बोर्ड में रखा था। इसके बाद ग्लू ट्रैप को बैन कर दिया गया है और ऐसा करने वाला पंजाब 17 वां राज्य बन गया है।
चूहा पकड़ने के लिए ग्लू ट्रैप का उपयोग करने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई होगी। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक ने बताया कि कुछ सालों से चूहों को पकड़ने के लिए लोग ग्लू ट्रैप का खूब उपयोग कर रहे हैं, जो अपराध है।























