
पंजाब सरकार ने चिट फंड कम्पनियों को लेकर किया बडा फैसला
फर्जीवाड़ा करने वालो मिलेगी इतने साल की सजा
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज चिट फंड कम्पनियों को लेकर बडा फैसला सुनाया है। फर्जीवाड़ा करने वालो को 10 साल की सजा होगी। यह फैसला आज पंजाब सीएम भगवंत मान नेे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।
आज कैबिनेट में सेनिटेशन विभाग की सालाना रिपोर्टों को मंजूरी दी गई है। कुछ छोटे अपराधों की सजा वाले कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है। मुलाजमो को लेकर भी फैंसले किए गए हैं। 10 साल या 10 साल से ऊपर सर्विस करने वाले 7902 टीचरों को पक्का कर रहे है। 6337 जिन्होंने टुटवी सर्विस की जिसके चलते उनकी सर्विस 10 साल नही बनती हम उनका टुटवा पीरियड भी गिनेंगे। इन्हें भी पक्का करंगे। टुटवी सर्विस की शर्तें हटा दी गयी है। यानी कुल 14239 टीचर्स पक्के किये जाएंगे।























