
पंजाब सरकार द्वारा बडी कार्रवाई
3 कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों का फोन नहीं उठाने और काम के प्रति लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड
चंडीगढ़, 13 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आई है लगातार अपने कार्यो मे अनुशासन व ईमानदारी के प्रति पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है और इस पक्ष मे किसी को भी बख्शने के मूड मे नही है। आज पंजाब सरकार ने तीन कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों के फोन नहीं उठाने और काम के प्रति लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।






















