
पंजाब सरकार द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों, गन्ना विशेषज्ञों और गन्ना किसानों पर आधारित कमेटी के गठन का फैसला
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने गन्ने का दाम 391 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के बाद उठे विवाद को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों, गन्ना विशेषज्ञों और गन्ना किसानों पर आधारित एक कमेटी के गठन का फैसला लिया है। यह कमेटी गन्ने की लागत समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए गन्ने के दाम के बारे में किसानों की चिंता दूर करेगी।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में गठित कैबिनेट सब-कमेटी में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और गुरमीत सिंह खुड्डियां भी शामिल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में सूबे की किसान व मुलाजिम जत्थेबंदियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उनकी मांगों पर चर्चा की और इनके हल के लिए भावी रणनीति भी तय की।























