
पंजाब सरकार द्वारा आज 50 हेडमास्टरों का दूसरा बैच किया रवाना, शिक्षामंत्री ने हरी झंडी देकर बैंच को किया रवाना
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने आज 50 हेडमास्टरों का दूसरा बैच रवाना किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के नेतृत्व में यह बैच आई.आई.एम. अहमदाबाद के लिए रवाना किया। बता दें कि मंत्री बैंस ने खुद हरी झंडी देकर हेडमास्टरों को रवाना किया है। हेडमास्टरों को विशेष ट्रेनिंग लेने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा की क्रांति चल रही है। बता दें कि हेडमास्टर्स का दूसरा बैच 28 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक अहमदाबाद रहेगा। मोहाली में सेक्टर-26, महात्मा गांधी इंस्टीच्यूट से यह बैच रवाना किया गया है।























