
पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका
सहायक प्राध्यापकों की भर्ती रद्द
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बडा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने सरकारी कॉलेजों के 1158 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। सरकार ने इन पदों के लिए केवल पार्ट टाइम, गेस्ट फैकल्टी और सरकारी कॉलेजों में ठेके के काम के लिए पांच और नंबर देने का फैसला किया था, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. जस्टिस महावीर सिंह सिंधु ने इस नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए ये आदेश दिए हैं.























