
पंजाब सरकार के मोहल्ला क्लीनिक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष वंडिग ने आप सरकार को घेरा
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी द्वारा बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग ने पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दुनिया भर की सरकारें आम आदमी पार्टी के मॉडल का अनुकरण करना चाहेंगी।
उन्होंने कहा कि ‘आप’ द्वारा बनाए जा रहे क्लीनिकों की लागत 5 लीटर पेंट, 2 पेंटर और एक पूर्व-निर्मित सरकारी भवन है। इसके ऊपर क्लिनिक का नाम पार्टी के नाम पर रखा जाता है, आमतौर पर क्लीनिक का नाम गांव के नाम पर होता है लेकिन विज्ञापन की भूखी सरकार में नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी भवनों का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए कर रही है।






















