
पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर किसान खोलेगें मोर्चा
इस तारिख को जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर होगा जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 21 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा एक बार मोर्चा खोलने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा और दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह ने प्रैस कॉफ्रैस कर कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो 29 सितंबर को गांव धन्नोवाली के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करके रेलवे फाटक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से गन्ने के रेटों में बढ़ौतरी 450 रुपए क्विंटल व चीनी मिलों को 1 नवम्बर से चालू करने की मांग पहले भी की थी । उन्होंने कहा कि पशुओं के बीमार होने से दूध में किल्लत आ रही है और सरकार नकली दूध बेचने वालों पर लगाम लगाने में भी नाकाम साबित हो रही है।






















