
पंजाब सरकार की ओपन डिबेट को लेकर अब पंजाब भाजपा अध्यक्ष जाखड़ ने रखी नई शर्त
कहा मैं एक 3 सदस्यीय पैनल का प्रस्ताव करता हूं
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 1 नंबवर को ओपन डिबेट के लिए सभी विपक्षी दलो को पीएयू लुधियाना मे आमंत्रित किया। जिसको लेकर सियासी संग्राम जारी है। अब इस खुली बहसा पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नई शर्त रखी है।
बहस जाखड़ ने एक ट्वीट में कहा है कि मौजूदा मुद्दों के गहरे महत्व को देखते हुए सुनिश्चित बनाने के लिए स्वैच्छिक ‘आप’ लीडरशिप पी.ए.यू. थिएटर को बेतुकी बहस के अड्डे में न बदल दे। मैं एक 3 सदस्यीय पैनल का प्रस्ताव करता हूं, जिसमें पूर्व एम.पी. डॉ. धर्मवीर गांधी, पूर्व विधायक एच. एस. फूल्का, पूर्व विधायक कंवर संधू बहस को सही दिशा में आगे बढाएं। तीनों प्रतिष्ठित चेहरे बिना शक ईमानदार हैं और पंजाब के हितों के प्रति चिंता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, जाखड़ ने यह भी कहा है कि उनकी सहमति के बिना उनके नाम देने के लिए मैं माफी मांगता हूं। यदि वे उनके सुझाव से सहमत हैं और राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, तो पंजाब के मुद्दों पर बहस निश्चित रूप से समृद्ध और मजबूत होगी।























