
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे अब पूरी तरह से शुरू होगी फिजिकल सुनवाई
पढिये कब से शुरू होगी सभी केसों की फिजिकल सुनवाई
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) कोरोनावायरस की तीसरी लहर के कम हो जाने के बाद कोरोना मामलो मे आई कमी को देखते हुए अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पूरी तरह से फिजिकल सुनवाई करने जा रहा है। 28 मार्च से हाईकोर्ट में सभी केसों की फिजिकल सुनवाई होगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोरोना केसों में आई गिरावट के बाद चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने यह आदेश दिए हैं।





















