केंद्र ने 6 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नाम पर लगाई मुहर
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इन्हे बनाया गया
जस्टिस रितु बाहरी उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
गुरमीत सिंह संधावालिया को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठतम जज जस्टिस रितु बाहरी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रही थीं। उनकी उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जीएस संधावालिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार ने 6 हाईकोर्ट के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. उनका मूल हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय है. इसी तरह वर्तमान में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. मौजूदा वक्त में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।