
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की पहली कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी ने जारी किया रोस्टर
कल से होगा रोस्टर प्रभारी
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की पहली कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी ने पद संभालते ही रोस्टर जारी किया है जोकि कल से प्रभावी होगा। ऐसा पहली बार होगा कि मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में दो महिला जज होंगी। लंच से पहले जस्टिस निधि चौधरी के साथ मिलकर वह जनहित याचिका व मानवाधिकार से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेंगी तो लंच के बाद जस्टिस अमन चौधरी के साथ सिंगल बेंच के फैसलों के खिलाफ अपील पर।
जानकारी के लिए बतां दे कि हाईकोर्ट में वर्तमान में 56 न्यायाधीश हैं और इनमें से 12 महिलाएं हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सबसे सीनियर न्यायाधीश हैं।























