
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में आज भी वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
मुख्यमंत्री के समक्ष ये रखी 7 मांगें
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में आज वकीलों अनिश्चितकालीन की हड़ताल के चलते आज भी अदालती कामकाज ठप रहेगा। ऐसे में लोग आज हाईकोर्ट न आकर अपना समय बचाकर परेशानी से बच सकते हैं।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री मुक्तसर साहिब के पुलिसकर्मियों द्वारा बार एसोसिएशन के सदस्य वकील वरिंदर सिंह को अमानवीय यातनाएं देने पर कार्रवाई के लिए 29 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के समक्ष 7 मांगें रखी हैं और उनके पूरा नहीं होने तक अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है।
1. श्री मुक्तसर साहिब के सिटी पुलिस थाना में एडवोकेट वरिंदर सिंह के खिलाफ 15 सितंबर को दर्ज केस नंबर-153 में झूठा केस कैंसिल करें।
2. श्री मुक्तसर साहिब के सदर पुलिस थाना में 25 सितंबर को दर्ज केस नंबर-145 की जांच बिना देरी ष्टक्चढ्ढ को सौंपी जाए।
3. श्री मुक्तसर साहिब के सदर पुलिस थाना में 25 सितंबर को दर्ज केस नंबर-145 में ढ्ढक्कष्ट और ढ्ढञ्ज एक्ट 2000 के तहत अतिरिक्त धाराएं समाहित की जाएं।
4. श्री मुक्तसर साहिब की ष्टछ्वरू कोर्ट द्वारा 22 सितंबर को दिए आदेश के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मियों को नामजद किया जाए।
5. बिना देरी आरोपी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाए।
6. श्री मुक्तसर साहिब के स्स्क्क समेत अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त किया जाए।
7. पीडि़त वकील वरिंदर सिंह और उनके पारिवारिक सदस्यों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा की जाए।





















