
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव रद्द करने वाली याचिका पर हुई सुनवाई
हाईकोर्ट ने पूछा सरकार से समय से पहले पंचायतें भंग करने की जरूरत क्यों पड़ी ?
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे पंचायत चुनाव रद्द करने के बाद इसके खिलाफ दायर याचिका को लेकर आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई हुई इस दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि चुने हुए नुमाइंदों से किस आधार पर भंग की गई पंचायत। इस मामले में 31 अगस्त को फिर से सुनवाई होगी। वहीं आज 2 बजे के बाद भी सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा की क्या पंचायत भंग करने से पहले सर्वे किया गया था। आखिर समय से पहले पंचायतें भंग करने की जरूरत क्यों पड़ी?























