
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे इस तारिख को किया स्थानीय अवकाश घोषित
चंडीगढ़, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से संबंधित अहम खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त 2023 दिन सोमवार को इस हाईकोर्ट में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं इसके चलते दिनांक 04-11-2023 को पडऩे वाले शनिवार को न्यायालय में काम-काज होगा।





















