
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने धरमिंदर सिंह उर्फ धाना की जमानत याचिका को किया खारिज
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने एनआईए द्वारा दर्ज नार्को-आतंकवाद मामले के संबंध में “नार्को-आतंकवादी” धरमिंदर सिंह उर्फ धाना की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वह कथित तौर पर पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करता था और इसकी बिक्री से प्राप्त आय का इस्तेमाल प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स को मजबूत करने और पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए करता था।























