
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बड़ी राहत
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पंजाब के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि जब वह वन मंत्री थे तो उन्होंने पेड़ काटने के मामले में रिश्वत ली थी इसी मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में धर्मसोत के खिलाफ 6 जून को एफआइआर दर्ज की थी और उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और दलजीत गिलजियां पर जंगलात घोटाले का आरोप है। धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए रिश्वत ली। इससे उनके करीब सवा करोड़ रिश्वत लेने का पता चला। जिसके बाद विजिलेंस ने तड़के उन्हें अमलोह स्थित घर से अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं।























