h
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी पर लगाई रोक को रखा जारी
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक जारी रखा है आज यानी सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। जिसके बाद हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में जवाब देने को कहा है। गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।























