
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला
कहा पॉक्सो एक्ट में आरोपी का पीडि़त या उसके परिजनों से समझौता मान्य नही
चंडीगढ, 24 मई (विश्व वार्ता) पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि पॉक्सो एक्ट में आरोपी का पीडि़त या उसके परिजनों से समझौता मान्य नहीं है। ऐसे में इस समझौते के आधार पर एफआईआर रद्द करने की अपील को लेकर दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दी।






















