
पंजाब व हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत मे आज से मौसम ने ले रहा है बडी करवट
मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत मे एक बार फिर मौसम बडी करवट ले रहा है लोगो ने गर्मी का अहसास कर गर्म कपडे अगर पैक कर रख दिये है तो दोबारा से उन्हे निकालने की जरूरत पड सकती है। पंजाब, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक गरज के साथ कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश हुई और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों यानी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और तूफान की स्थिति अभी दो दिन और बनी रहेगी। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 26 मार्च से मौसम खराब होने का अनुमान है और इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में रविवार को बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया था। पूर्वानुमान के मुताबिक ही इन क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, तेज हवाएं चली और पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी।
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 मार्च के लिए अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने होली के दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 28 से 30 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 28 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। रविवार को राजधानी शिमला में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बन गया। बीते 24 घंटों में राजधानी शिमला के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में ऊना का तापमान सबसे अधिक 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।




















