
पंजाब व उत्तर भारत मे कडकती ठंड का कहर जारी
पंजाब के कई क्षेत्रो मे धुंध का अलर्ट
कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार…
चंडीगढ, 14 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में 4.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान पहुंच गया है और इस समय धीरे धीरे पूरा उत्तर भारत कडकती ठंड की चपेट मे आ चुका है। धुंध के बीच पंजाब न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। रही। वहीं, पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान जालंधर के नूरमहल का दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता फरीदकोट की रही। अमृतसर की 500 से 1000 मीटर, लुधियाना की 200 से 500 मीटर, पटियाला की 500 से 1000 मीटर, बठिंडा की दो से चार किलोमीटर दृश्यता रही।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में भी फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप बना रहेगा। गुरुवाक के लिए यलो अलर्ट जारी है। इसके तहत माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी। 16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करने जा रहा है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर रहेगा, इसका अनुमान फिलहाल लगाया जा रहा है।
पंजाब में सर्दी बढ़ते ही सुबह के समय कोहरा गिरना शुरू हो गया है और इसका सडक़ यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है। वाहन चालक सडक़ों पर हैडलाइट जलाकर चल रहे हैं, ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो। जिले के मुख्य हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर सामान्य दिनों में वाहनों का शोर काफी तेज रहता है, लेकिन कोहरे के कारण यह ट्रैफिक काफी धीमी गति से चल रहा है। कोहरे के कारण सडक़ पर लगे साइन बोर्ड भी नजर नहीं आ रहे हैं।
कोहरे के कारण वाहनों की खिड़कियों पर धुंध छाई रहती है, जिसके कारण वाहन चालकों को बीच-बीच में खिड़कियां साफ करनी पड़ती हैं। सडक़ पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात नजर नहीं आया, कई वाहनों की हैडलाइटें एक तरफ जलती नजर आईं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। कई जगहों पर सडक़ की सैंट्रल व्हाइट लाइन और साइड लाइन दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस सडक़ पर कई जगहों पर डिवाइडर आदि टूटे हुए हैं, जहां से कोहरे के दौरान गुजरना बहुत मुश्किल होता है। कोहरे के कारण सडक़ों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। पंजाब सरकार को कोहरे से पहले सडक़ों पर चमकीले साइनबोर्ड फिर से पेंट करवाने चाहिए, सडक़ों पर बीच और साइड में सफेद लाइनें लगानी चाहिए और सडक़ के मोड़ों पर पीली रोशनी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वाहन चालक को सडक़ के मोड़ का पता चल सके।





















