
पंजाब व आसपास के राज्यों मे झमाझम बारिश से लोगो को मिली ठंडी राहत
सूबे मे जानिये आज मौसम का हाल , मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यो मे देर रात झमाझम बारिश से मौसम मे ठंडक आ गई। जून महीने में गर्मी अपना जोर दिखाने लगी है। कल सूबे मे तेज गर्मी से राज्य का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से पार हो गया लेकिन देर शाम हवाएं चलने के साथ रात को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज माझे के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और मालवे के फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद रविवार तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इन दिनों दौरान ही तापमान 47 डिग्री के नजदीक पहुंच जाएगा। वहीं मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम शुरू हो गया। सोमवार को भी सुबह के समय धूप खिली लेकिन शाम होते-होते फिर से चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया।





















