
पंजाब व आसपास के क्षेत्रों मे बदल रहा है मौसम
तेज हवाओं ने मौसम का बदला रुख
इस मौसम मे रखे अपना ख्याल
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता)उत्तर भारत मे ठंड ने दस्तक दे दी है, पंजाब के मौसम ने फिर से करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम में बदलाव से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। पंजाब के अलग-अलग जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। दिन में हल्की धूप के कारण गर्मी थम गई है। हालांकि, सुबह कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक उच्च बना रहा। इस बदलते मौसम मे अपने खान पान व
बता दें कि पंजाब के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 13-15 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है, जबकि दिन में गर्मी 30 से 33 डिग्री के बीच रह सकती है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण यह बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। सूखी ठंड से सांस संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं।























