
पंजाब विश्वविद्यालय मे डीन का चुनाव करवाने को एडेड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़, 19 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब विश्वविद्यालय ने विभिन्न संकायों के डीन का चुनाव करवाने की योजना के साथ एडेड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीयू ने सीनेटरों को एडेड सदस्यों का नामांकन आमंत्रित करने के लिए पत्र भेज दिया है। पीयू की ओर से सीनेटरों को जारी पत्र के अनुसार नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है और नामांकन पत्रों की जांच 5 अगस्त को होगी जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए जाएंगे उनकी सूची 10 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। नामांकन वापस लेने की तारीख 12 अगस्त है। एक सितंबर को चुनाव से पहले उम्मीदवारों की अंतिम सूची सात अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















