
पंजाब विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर फहराया जीत का परचम
जतिंदर सिंह बने पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद के नए अध्यक्ष
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में हुए छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष पद पर जीत का परचम फहराया। पंजाब विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने 6 साल बाद अध्यक्ष पद पर जीत का परचम फहराया।
एनएसयूआई के जतिंदर सिंह विर्क ने अध्यक्ष पद हासिल किया। उन्होंने सीवाईएसएस के दिव्यांश ठाकुर को 603 वोटों से मात दी। जतिंदर को कुल 3002 वोट मिले। वहीं सीवाईएसएस के दिव्यांश ठाकुर को 2399 मत हासिल हुए। एबीवीपी के राकेश देशवाल तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 2182 वोट मिले। एनएसयूआई ने इस बार सिर्फ अध्यक्ष पद पर ही चुनाव लड़ा था और उसे जीते मिली





















