
पंजाब विश्वविद्यालय में मतदान हुआ संपन्न, नतीजे आना आरंभ
डीजीपी और एसएसपी कंवरदीप कौर ने लिया सुरक्षा का जायजा
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में कमलप्रीत बनीं अध्यक्ष
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब विश्वविद्यालय में मतदान संपन्न हो गया है जिम्नेजियम हॉल में मतगणना शुरू हो गई है। उधर, सेक्टर-32 स्थित एचडी कॉलेज में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है और नतीजे आने आरंभ हो गये है। वही खबर आ रही है कि सेक्टर- 26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन में कमलप्रीत कौर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
पंजाब विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। डीजीपी प्रवीन रंजन और एसएसपी कंवरदीप कौर ने लिया सुरक्षा का जायजा लिया है हर मतदान हाल के बाहर पुलिसकर्मी की तैनात की गई है। उधर, डीएवी कॉलेज के बाहर से एक छात्र को पुलिस ने राउंडअप किया है। वही आपको बतां दे कि पंजाब विश्वविद्यालय और शहर के अन्य कॉलेजों में कुल 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात है, पुलिस ने तीन तरह के प्रबंध कर रखे हैं।























