

चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से वीरवार को संशोधित अकादमिक कैलेंडर जारी किया गया। पुटा ने इसे लेकर पीयू प्रशासन से मांग की थी और छुट्टियां बढ़ाने की मांग रखी थी। अब नए अकादमिक कैलेंडर के अनुसार पीयू के विभागों में शनिवार को अवकाश रहेगा लेकिन संबद्ध और कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों में शनिवार को विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाएगी।





















