
पंजाब विधान सभा के स्पीकर की तरफ से हज़ूरी रागी भाई सुलक्खण सिंह जी के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा
चंडीगढ़, 27 सितम्बरःपंजाब विधान सभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने सचखंड श्री हरिमिन्दर साहिब के हज़ूरी रागी भाई साहब भाई सुलक्खण सिंह जी के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।
श्री संधवां ने कहा कि उनके अचानक निधन की ख़बर सुनकर उनके मन को भारी ठेस पहुँची है। उनके जाने से हम एक महान कीर्तनीय और गुरू घर में अथाह श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु के दर्शनों और प्यारी आवाज़ से वंचित हो गए हैं। श्री संधवां ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और यह अपूर्णीय घाटा सहने के लिए परिवार को हौसला प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।
गौरतलब है कि श्री संधवां पिछले दिनों भाई सुलक्खण सिंह को मिलने गए थे और उन्होंने भाई साहिब के साथ गुरू इतिहास और पंथक रसमों-रिवाजों संबंधी चर्चा की थी।
——-





















