
पंजाब विधान सभा अध्यक्ष ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब विधान सभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां बुधवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए। राज्यपाल ने संधवां को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। इस मुलाकात में संधवां ने भी राज्यपाल दत्तात्रेय को श्री हरमंदिर साहिब का प्रतिरूप भेंट किया।























