
पंजाब विधानसभा सत्र को राज्यपाल द्वारा गैर कानूनी ठहराने के मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट मे हो सकती है सुनवाई
पंजाब सरकार व राज्यपाल पुरोहित के बीच तकरार जारी
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और राज्याल बनवारी लाल पुरोहित के बीच टकराव पूरी तरह से जारी है वही आज राज्यपाल के खिलाफ पंजाब की मान सरकार द्वारा बीते 20 व 21 अक्तूबर को बुलाए विधानसभा सत्र को गैर कानूनी ठहराने व तीन वित्त विधेयकों को पेश करने की अनुमति न देने के फैसले को पंजाब सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है दायर याचिका पर आज होने की संभावना है।
बतां दे कि पंजाब सरकार ने 20 व 21 अक्तूबर को विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया था, लेकिन राज्यपाल ने इसे इस आधार पर गैरकानूनी ठहराया था कि बजट सत्र की निरंतरता के रूप में ऐसा कोई सत्र नहीं बुलाया जा सकता। इसके साथ ही राज्यपाल ने दो दिवसीय सत्र में सरकार को तीन वित्त विधेयक पेश करने की अनुमति भी नहीं दी थी।
इसके चलते उक्त दो दिवसीय सत्र को पहले ही दिन मात्र तीन घंटे में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा था। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने सदन में एलान किया था कि वह राजभवन के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सत्र बुलाया जाएगा। पंजाब के लोगों को सत्र की वैधता का भरोसा देने के बाद ही कोई बिल सदन में पेश किया जाएगा।























