
पंजाब विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन
आज भी माहौल हंगामेदार रहने के आसार
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्ववार्ता) जाब सरकार के बजट सेशन का आज 5वां दिन है। विधानसभा में आज भी माहौल हंगामेदार रहने के आसार हैं। ओले गिरने से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी सदन में उठेगा। वहीं, इस दौरान विधायकों द्वारा कई बिल पेश होने के लिए रखे जाएंगे।
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी अब सख्त दिख रहे हैं। इसी दौरान पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कार्यवाही मे बाधा डालने के चलते कांग्रेस के 9 विधायकों को निलंबित कर दिया है।
विधानसभा में आज एक बार फिर से काग्रेस द्वारा हंगामा हुआ। पंजाब विधानसभा में हंगामे के चलते स्पीकर ने प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के अलावा 9 कांग्रेस विधायकों को आज की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाया और मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों की सदन से बाहर निकाल दिया। बता दें कि संदीप जाखड़ को छोडक़र सभी विधायकों पर कार्रवाई की गई। की इस मामले को लेकर कांग्रेस के राजा वाडिंग ने कहा कि पंजाब विधानसभा सत्र के बजट के दौरान हमें बिना किसी कारण के निष्कासित कर दिया गया।





















