
पंजाब विधानसभा चुनाव में इन दो गांवो ने किया चुनाव का बहिष्कार
गांव से किसी भी व्यक्ति ने नही किया मतदान
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्व वार्ता) कल पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ लेकिन इसी बीच सूबे के होशियारपुर जिले की गढ़शंकर विधानसभा सीट में पड़ते गांव बसियाला व रसूलपुर में एक भी मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बताया जा रहा है कि इन दोनों के गांवों के लोग रेलवे फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी लंबे समय से मांग है कि रेलवे फाटक को खोला जाए। उन्होंने पहले ही चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























